कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच हिना खान घर पर कर रही हैं जमकर वर्कआउट






नई दिल्ली, जेएनएन। Covid-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच जिम बंद हैंl हालांकि इससे निपटने के लिए फिटनेस फ्रीक ने एक रास्ता खोज लिया हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने अपने ड्राइंग रूम के फर्नीचर को वर्कआउट प्रॉप में बदल दिया।


अब आगे बढ़ते हुए हिना खान ने बताया है कि घर पर फिट कैसे रहें। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं, इसमें वह घर पर कसरत कर रही है।


उन्होंने संकट के इस समय में अपने हेल्थ और खुद से प्यार करने पर भी जोर दिया। हिना खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘Covid-19 प्रकोप के कारण एहतियातन हमारे चारों ओर सब कुछ बंद है। जिम, पूल, ज़ुम्बा, डांस क्लास, सब कुछ.. लेकिन मैं अपने शरीर की देखभाल करने की प्रतिज्ञा करती हूं.. हम कसरत कर सकते हैं घर पर.. हम सही खा सकते हैं और लोगों को अपने हेल्थ पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.. अपने आप को, शरीर, मन और आत्मा की देखभाल करों.. यह समय खुद पर ध्यान देने का है। यह #SelfCare का समय है। चलो व्यायाम करें।’


जिम बंद होने के कारण आप आपकी फिटनेस प्रभावित नहीं कर सकते हैl हिना हाल ही में विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड में नजर आई थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया किया था और वह इन दिनों राहत काज़मी की फिल्म द कंट्री ऑफ़ ब्लाइंड की रिलीज़ की प्रतीक्षा कर रही है। हिना खान एक टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैl वह कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।


हिना की फैन फॉलोइंग गजब की हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हिना खान अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह कई बोल्ड अवतार में भी नजर आई हैं। इसमें उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बनता हैं। हिना खान के बॉयफ्रेंड का नाम जयंत जायसवाल या रॉकी जायसवाल हैं।